फांसी की सजा माफ करने पर भड़की शिव सेना
भास्कर न्यूज - पटियाला
आतंकवादी गतिविधियों में शामिल दहशतगर्दों को फांसी की सजा माफ करने के कोर्ट के फैसले पर शिव सेना पंजाब ने कड़ा एतराज जताया है। शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान आशीष कपूर ने कहा कि ऐसे लोगों को सजा माफी से पहले उस भयावह दौर पर फिर से विचार करने की जरूरत है। जब हजारों निर्दोष लोग बेमौत मारे गए। लंबी न्यायिक प्रक्रिया और बदलते वक्त के बाद चाहे पुराने जख्मों पर मरहम लग चुका है, लेकिन वे लोग अब भी न्याय के इंतजार में हैं जो आतंकवाद के शिकार हुए। पंजाब में चले आतंकवाद के दौर में हजारों परिवारों को अपने परिजन खोने पड़े। ऐसे में यदि ऐसे खतरनाक आतंकवादियों की फांसी की सजा माफ हो जाती है तो न केवल इंसाफ का इंतजार कर रहे पीडि़त आहत होंगे बल्कि आतंकवाद फैलाने वालों को भी सबक नहीं मिल सकेगा।