सड़क हादसे में युवक की मौत
पटियाला।थाना पसियाणा के अंतर्गत इलाके में कैंटर की टक्कर लगने से बोलेरो गाड़ी के चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करनवीर सिंह के रूप में हुई है और पुलिस ने मृतक के चाचा सतिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार आरोपी ने लापरवाही से कैंटर चलाते गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजिंदरा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।