पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में फॉरेस्ट एरिया बढ़ाए जाने की कवायद

प्रदेश में फॉरेस्ट एरिया बढ़ाए जाने की कवायद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
‘प्रदेश की हरियाली भरपूर बनाए जाने के लिए अगले 8 सालों में सालाना 4.5 करोड़ पौधे लगाए जाने का टारगेट निर्धारित किया गया। यानि फॉरेस्ट एरिया बढ़ाए जाने के लिए लगातार कोशिश जारी है। यहां 86 फीसदी एरिया खेती अधीन है जबकि जंगल वाला एरिया सिर्फ 6.06 फीसदी है।’
ये विचार वनमंत्री पंजाब चुनी लाल भगत ने थापर यूनिवर्सिटी के सेंटर आफ रेलेवेंस एंड एक्सीलेंस इन एग्रो एंड इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी सेंटर में कहे। उन्होंने कहा कि थापर यूनिवर्सिटी द्वारा सफेदा, पॉपुलर, आलू और दवाइयों के लिए यूज किए जाने वाले अन्य पौधे जैसे ब्रह्मी, अश्वगंधा, एलोवेरा पर लगातार रिसर्च प्रक्रिया जारी रखी जाती है।
सेंटर कोआर्डिनेटर डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. दिनेश गोयल, डॉ. मंजू आनंद व डॉ. अनिल कुमार ने प्रयोगशाला में टेस्ट ट्यूब से विकसित किए जाने वाले प्लांट्स की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी। मंत्री भगत चुन्नी लाल ने कलोन विधि से तैयार किए जा रहे टेस्ट ट्यूब प्लांट्स को देखा।
पॉली हाउस में विकसित किए जा रहे पॉपुलर और सफेदे के पौधे भी देखे। मीडिया से बात करते हुए चुनी लाल भगत ने कहा कि बीड़ों में तार लगाने का काम जल्द ही शुरु किया जाएगा ताकि जंगली जानवर बीड़ों के आसपास की फसलों को नुकसान न पहुंचा सके।



पटियाला स्थित थापर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल भगत से चर्चा करते डा. के के रैना।