- Hindi News
- टीवी बीमारी रोकने संबंधी प्रोग्राम करवाया
टीवी बीमारी रोकने संबंधी प्रोग्राम करवाया
समाना - समाना-पटियाला रोड पर गांव चुपकी के पास स्थित आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग में टीवी की बीमारी संबंधित जानकारी देने के लिए प्रोग्राम करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली और परिवार भलाई अफसर डॉ. सुरिंद्रपाल ने कहा कि टीवी बीमारी लाइलाज नहीं है। इस बीमारी को रोकने के लिए नई तकनीक के साथ इसकी रोकथाम की जा सकती है। इस अवसर पर एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान सभ्याचार प्रोग्राम भी पेश किया गया।