शिव सैनिकों ने केजरीवाल का पुतला फूंका
पटियाला - शिव सेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला की अगुवाई में शिव सैनिकों ने अरना बरना चौक में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर अपना रोष प्रगट किया। शिव सैनिकों ने आप पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। सिंगला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथी जनता को गुमराह कर रहे हैं। सिंगला ने कहा कि अगर ‘आप’ ने अपने व्यवहार में बदलाव नहीं किया तो शिव सैनिक अपने तौर पर जवाब देगी। इस मौके पर राकेश अटवाल, राजेश कौशिक, रविंदर सिंगला, संजीव कौशल, हैरी शर्मा, सुनील मित्तल, नवीन गर्ग, अनिल गर्ग, गोगी दिलहोर, राम कुमार कोहली, विशाल कंबोज, शंकर भारद्वाज, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, रविंदर रामा, जनक राज, रामधारी, राम झींगर, चंद्र प्रकाश, श्रवण कुमार, राकेश कुमार, तरसेम कुमार व नरिंदर बेरी मौजूद रहे।