- Hindi News
- 18 दिन बाद भी जेल मुलाजिमों पर हमले की जांच पूरी नहीं
18 दिन बाद भी जेल मुलाजिमों पर हमले की जांच पूरी नहीं
प्रेम वर्मा - पटियाला
सेंट्रल जेल में कैदियों के जेल स्टाफ व अधिकारी पर हमला करने के मामले में लापरवाही के चलते 18 दिन बाद भी न्यायिक जांच रिपोर्ट नहीं बन पाई है। हमले में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट व 9 मुलाजिमों के घायल होने पर डिप्टी कमिश्नर जीके सिंह ने न्यायिक जांच के निर्देश दिए थे।
डीसी ने एसडीएम गुरपाल सिंह चहल को जांच का जिम्मा सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा था। बावजूद इसके अभी तक रिपोर्ट नहीं बन पाई है। देरी के कारणों को लेकर अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से चुप्पी साध ली है। इस मामले के बाद जेल प्रबंधकों ने भी जेल में कैदियों व मुलाकातियों की दिनचर्या पर सख्त नजर रखने के अलावा जिम की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल के भीतर होने वाली गतिविधियों को लेकर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
बैटरी व चार्जर मिलने के बाद हंगामा
घटना वाले दिन अधिकारियों ने बताया था कि चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी व चार्जर मिलने के बाद हवालाती गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, हरविंदर सिंह कैदी, चरन बीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजयपाल व करनदीप ने लोहे की रॉड, डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में 9 मुलाजिम व जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को चोट लगी थीं।
प्रोडक्शन वारंट पर नहीं मिला: इंचार्ज त्रिपड़ी
थाना त्रिपड़ी में आरोपी कैदियों व हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर नहीं ला पाई है।
थाना त्रिपड़ी इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह ने कहा कि प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए अदालत से मंजूरी नहीं मिली है, इस बारे में तुरंत एप्लीकेशन दे दी थी।
सात जनवरी को पटियाला जेल में कैदियों ने किया था हमला।
दो-तीन दिन और लगेंगे : एसडीएम
॥एसडीएम गुरपाल सिंह चहल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट बनाने के लिए अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। 26 जनवरी के कारण सभी व्यस्त हैं। रिपोर्ट बनाने के बाद इसके बारे में जानकारी दी जाएगी कि आखिर घटना के कारण क्या थे।
लापरवाही जारी