पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की लाइब्रेरी के लिए एक लाख का चेक दिया

स्कूल की लाइब्रेरी के लिए एक लाख का चेक दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - सरकारी कन्या मल्टीपर्पज सीनियर सैकंडरी स्कूल माडल टाउन में लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि सालाना परीक्षाओं व विभिन्न मुकाबलों में वही विद्यार्थी कामयाब होते है जो पुस्तकों से सांझ डालते हैं और लगन से की जाने वाली पढ़ाई उनके लिए अगले समय में लाभदायक साबित होती है। रखड़ा ने भरोसा दिया कि भविष्य में स्कूल की बुनियादी व विभिन्न जरूरतों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। रखड़ा ने एक लाख रुपए का चैक स्कूल प्रिंसिपल को सौंपा। इस मौके पर दलजीत सिंह, हरिंदर सिंह, कमलदीप सिंह के अलावा स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।