- Hindi News
- सोमवार को पैगाम के परिजन दोबारा बयान कराएंगे दर्ज
सोमवार को पैगाम के परिजन दोबारा बयान कराएंगे दर्ज
भास्कर न्यूज - पटियाला
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अजीत नगर निवासी युवक पैगाम की मौत की अगली जांच सोमवार को होगी। सोमवार को पैगाम के परिजन अपने बयान पुलिस के पास दोबारा दर्ज करवाएंगे। पहले के बयान में गुमशुदगी का जिक्र था।
पैगाम के भाई शेखर ने कहा कि अब काफी सबूत ऐसे हैं जो उसके भाई पैगाम के कत्ल की ओर संकेत देते हैं। एवज में वह सोमवार को चौकी सेंचुरी एनक्लेव पुलिस को दोबारा से शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। शनिवार को पैगाम का संस्कार हुआ था। जिस वजह से सभी लोग
उधर व्यस्त थे। रविवार को 26 जनवरी के कारण पुलिस बिजी है, ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बुलाया है।
भाई की जॉब सेट नहीं थी : शेखर
शेखर ने बताया कि प्रताप नगर निवासी लड़की के साथ भाई की शादी की बात को लेकर मां ने इसलिए इंकार किया था क्योंकि अभी उसकी जॉब सेट नहीं थी। उसकी जॉब स्थाई न होने के अलावा घर भी अपना नहीं था।
मां ने कहा था कि पहली शादी अभी एक साल पहले ही टूटी है और ऐसे में बिना स्थाई जॉब के दूसरी शादी ठीक नहीं होगी। मां इस शादी से पूरी तरह से खफा था, बल्कि लड़की वालों को ही एतराज था।
पैगाम की फाइल फोटो
चौकी सेंचुरी एनक्लेव इंचार्ज शिव कृपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल लड़के वालों ने महज गुमशुदगी व पैगाम के नहर में खुद छलांग लगाने की शिकायत दी है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रही बात लड़की वालों पर शादी से इंकार करने व अन्य गंभीर आरोप लगाने की तो जांच में पाया गया था कि लड़के की मां ने इंकार किया था। लड़की के परिजन इस शादी को लेकर राजी थे जबकि पैगाम कोई काम-काज नहीं करता था।
खुद छलांग लगाई नहर में: चौकी इंचार्ज