पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वैच्छिक रक्तदानियों की संख्या बढ़कर 95 फीसदी

स्वैच्छिक रक्तदानियों की संख्या बढ़कर 95 फीसदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
गैर सरकारी व सरकारी संस्थाओं व अन्य सामाजिक, धार्मिक, सार्वजनिक व नौजवान संस्थाओं की सहायता से इस साल सेंटर द्वारा 4217 यूनिट खून एकत्र किया गया। 95 फीसदी रक्त स्वैच्छिक रक्तदानियों द्वारा एकत्र किया गया जबकि पिछले साल के मुकाबले यह 3 फीसदी अधिक है। यह विचार ब्लड बैंक के कंसल्टेंट इंचार्ज व आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. रिमप्रीत सिंह वालिया ने व्यक्त किए।
लाइफ लाइन ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान कैंप लगाने वाली संस्थाओं व रक्तदानियों को सम्मानित करने के लिए विशेष समागम किया गया। मुख्य मेहमान डिवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू, जबकि इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं इम्यूनोहिमोटोलॉजी ((आईएसबीटीआई)) पंजाब के प्रधान डॉ. हितेश नारंग रहे।
ब्लड सेंटर ने 100 से अधिक स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वैच्छिक रक्तदानियों, स्टार डोनर, एमरजेंसी के खूनदानियों, रक्तदानी जोड़ों व बार बार खूनदान करने वाले रक्तदानियों को सम्मानित किया।
डॉ. वालिया ने बताया कि विश्व सेहत संगठन ने 100 फीसदी खून स्वैच्छिक खूनदानियों से एकत्र करने का लक्ष्य दिया है व लाइफ लाइन ब्लड सेंटर सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि देश के उन ब्लड बैंकों में से एक है जहां 95 फीसदी खून स्वैच्छिक रक्तदानियों से एकत्र किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह 100 फीसदी के लक्ष्य को भी हासिल कर लेंगे। इस साल रक्तदान में सर्वाधिक 1048 यूनिट का योगदान यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया जबकि ह्यूमन राइट्स मिशन प्रोटेक्शन द्वारा 251 व पावर हाउस जिम यूथ क्लब व जनहित समिति द्वारा 241 यूनिटों का योगदान दिया।
एफेरेसिस मशीन से सैकड़ों डेंगू मरीजों का इलाज : डॉ. वालिया ने बताया कि ब्लड बैंक में पिछले साल लगाई गई एफेरेसिस मशीन से सैकड़ों डेंगू मरीजों के सफल इलाज किया गया। रक्त की बढ़ती समस्याओं को देखते सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। ब्लड बैंक द्वारा न सिर्फ जिला पटियाला बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी सेवाएं मुहैय्या करवाई जा रही हैं।




लाइफ लाइन ब्लड बैंक की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में वार्षिक रिपोर्ट पेश करते डिवीजनल कमिश्नर पन्नू