- Hindi News
- बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
पटियाला। बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री नवीन सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शेरे पंजाब मार्केट, लाहौरी गेट, आर्य समाज, सफाबादी गेट, सरहदी गेट, किला चौक, अनारदाना चौक होकर गुजरा। नगर कीर्तन में जत्थेबंदियों ने शबद गायन किया। शहर की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों ने संगत के लिए लंगर लगाया। कीर्तन में शामिल गतका पार्टी ने हुनर दिखाया।