डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र मनाया
पटियाला - भूपिंदरा रोड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर समारोह करवाया गया। बच्चों द्वारा जन मन गन गीत गाया गया। रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू व शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूली बच्चों द्वारा वंदे मातरम्, जै हिंद व तन मन धन के नारे लगाए। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों द्वारा समारोह के दौरान गुब्बारे छोड़कर खुशी जाहिर की गई।