पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रग्स स्मगलिंग के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

ड्रग्स स्मगलिंग के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
इंटरनेशनल आइस ड्रग्स स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार किए संजय गोयल व बसंत श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया था।
संजय व बसंत दविंदर सिंह उर्फ देव के साथी है, जिसने जगदीश भोला से ड्रग्स स्मगलिंग करवाई थी। जगदीश भोला के ड्रग्स स्मगलिंग के रैकेट से जुड़े संजय को दिल्ली से और बसंत श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार किया था। दोनों को 16 जनवरी को अदालत में पेश कर 24 जनवरी तक रिमांड पर लिया था।
संजय की दिल्ली फैक्ट्री तो बसंत मुंबई का ट्रेडर है :
आरोपी संजय गोयल की दिल्ली में कैमिकल की फैक्ट्री है, जहां से आइस ड्रग्स के लिए कच्चा माल सप्लाई किया जाता था।
संजय गोयल के साथ आरोपी बसंत श्रीवास्तव का नाम जुड़ा था और वह मुंबई का नामी ट्रेडर था। पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी लेकिन अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए।