पावरकॉम के डायरेक्टर का स्वागत
पटियाला - मुलाजिम भलाई दल ने गुरबचन सिंह बची को पावरकॉम का डायरेक्टर लगाने का स्वागत किया है। दल के राज्य प्रधान जसपाल सिंह कामीकलां ने कहा कि गुरबचन सिंह बची पहले भी पावरकॉम में बतौर प्रबंधकीय डायरेक्टर रह चुके हैं, जिसके कारण उन्हें सुचारू ढंग से काम करवाने का अच्छा तजुर्बा है। इस मौके पर सरपरस्त सतनाम सिंह, ज्ञान सिंह महासचिव, वीर कमल गिल व दविंदर सैणी भी मौजूद रहे।