- Hindi News
- क्रिकेट में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बुडढा दल स्कूल को हराया
क्रिकेट में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बुडढा दल स्कूल को हराया
पटियाला। इंटर स्कूल कोका कोला कप मैच ((अंडर 16)) शनिवार को आर्मी पब्लिक स्कूल व बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल ((बीडीपीएस)) के बीच खेला गया।
आर्मी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बीडीपीएस की टीम महज 36.4 ओवरों में 105 रन बनाकर आल आउट हो गई। बल्लेबाजी में अनमोल ग्रेवाल ने 57 गेंदों में 43 जबकि मेहताब सिंह ने 89
गेंदों का सामना करते हुए महज 24 रन बनाए।
आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने 5 विकेट खोकर 36.2 ओवरों में 106 रन बना दिए। यहां अभिषेक वर्मा ने 87 गेंदों में 39 जबकि अभिषेक सिंह ने 29 गेंदों में 12 रन बनाए। बीडीपीएस के मैच हारने पर आर्मी पब्लिक स्कूल ने 4 प्वाइंट हासिल कर लिए हैं।