पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े में बीच बचाव करने वाले पर किया फायर, हालत गंभीर

झगड़े में बीच बचाव करने वाले पर किया फायर, हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
नाभा रोड स्थित जेडी ग्रैंड मैरिज पैलेस में शराब पीकर स्टेज पर झगड़े में बीच बचाव गांव कौल निवासी अमृतपाल सिंह को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गोलियां चला दीं, जिससे अमृत के पीठ व अन्य हिस्से पर गोलियां लगने से जख्म हो गए। अमृत को राजिंदरा में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले गए।
अमृतपाल के बयान पर आरोपी अवनीत सिंह उर्फ काकू सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी अभयपुर ((मौजूदा निवासी संत नगर)), मिंटू भुल्लर, गौरव संधू निवासी समाना, प्रभजोत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव बागडिय़ा, कंवल कांत निवासी नाभा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जांच अधिकारी चौकी सेंचुरी एंकलेव इंचार्ज शिव कृपाल सिंह ने बताया कि पैलेस में शादी के दौरान शराब पीकर कुछ लोग नाच रहे थे। स्टेज पर मिंटू व पैलेस मालिक दीप संधू में झगड़ा हुआ। अमृतपाल के बीच बचाव में आरोपी अवनीत ने रिवाल्वर से उस पर फायर कर दिया। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अवनीत की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि रिवाल्वर किसके नाम पर है।