पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़के व लड़कियों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिले

लड़के व लड़कियों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला - उच्च शिक्षा में सुधार लाने और स्टूडेंट्स की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग को लेकर आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन पटियाला इकाई ने पीयू कैंपस में रोष मार्च निकाला। फेडरेशन ने सोमवार को मांग पत्र वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह को सौंपा। जिला प्रधान अमरीक सिद्धूवाल और जिला प्रोग्राम कनवीनर वरिंदर की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो प्रदेशभर में सख्त एक्शन लिया जाएगा। संदीप, गुरसेवक सिंह, जसपिंदर, असीम, गुरप्यार आदि मौजूद रहे।
इन मांगों को पूरा करने की मांग : फेडरेशन ने मांग पत्र में कहा कि सरकार हर लड़के व लड़की को 12वीं तक शिक्षा मुफ्त और लाजमी करे। पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप अधीन एससी स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त शिक्षा दी जाए। इन स्टूडेंट्स से किसी भी तरह की फीस फंड लेने के लिए प्राइवेट कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस स्कीम अधीन जनरल वर्ग समेत उन सभी स्टूडेंट्स को लाया जाए जिनकी पारिवारिक आमदनी ढाई लाख रुपए से कम है।