- Hindi News
- सांसद परनीत पीपीसीसी प्रधान की मजबूत दावेदार: राहुल
सांसद परनीत पीपीसीसी प्रधान की मजबूत दावेदार: राहुल
पटियाला - पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद को लेकर पार्टी सदस्यों की बीच चल रही खींचतान को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ((एनएसयूआई)) के स्टेट कॉर्डिनेटर ने बयान जारी किया है। स्टेट कॉर्डिनेटर राहुल विक्टर ने कहा कि इस समय प्रधान पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सभी सदस्य सांसद परनीत कौर को देख रहे हैं।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के कामों को लेकर हर मेंबर के साथ को लेकर काम किया है। उनकी साफ सुथरी छवि के कारण उन्हें प्रधान पद देने से विरोध करने वाले व खींचतान कर रहे मेंबरों को भी ऐतराज नहीं होगा।
राहुल विक्टर