- Hindi News
- प्रधान पद के मुकाबले से महिला उम्मीदवार हटीं
प्रधान पद के मुकाबले से महिला उम्मीदवार हटीं
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग ए क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में महिला उम्मीदवारों के नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को प्रधान पद के लिए केवल चार उम्मीदवार आमने-सामने हैं। पहले प्रधान पद के लिए छह ने नामांकन किया था।
उपप्रधान के लिए नामांकन करने वाले चार उम्मीदवारों में से दो और सचिव के लिए पांच में से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर नरिंदर सिंह बत्तरा ने बताया कि फाइनल लिस्ट मिल चुकी है। अब सभी उम्मीदवार प्रचार शुरू करेंगे।
इनके बीच होगा मुख्य मुकाबला : प्रधान पद से जतिंदर कौर और तरलोचन कौर के नाम वापस लेने के बाद अब मुख्य मुकाबला सेवा सिंह, गुरलाल सिंह, जसपाल सिंह कोछड़ और वरिंदर सिंह के बीच होगा। उपप्रधान पद से स्वतंत्र कुमार और जतिंदर कौर की नाम वापसी के बाद अब आमने-सामने का मुकाबला ज्ञान सिंह और जसजीत वीर सिंह के बीच होगा। सचिव पद पर केसर सिंह गिल, जतिंदर कौर और तरलोचन कौर में टक्कर होगी। जसपाल सिंह कोछड़ व शमशेर सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। संयुक्त सचिव के लिए हरमिंदर पाल सिंह और जसबीर सिंह मैदान में हैं। जसपाल सिंह कोछड़, ज्ञान सिंह और सेवा सिंह ने नाम वापस लिया। खजांची स्वतंत्र कुमार और दयाल सिंह में मुकाबला होगा। सुनीता कुमारी, केसर सिंह और ज्ञान सिंह ने नामांकन वापस लिया। मेंबर्स के लिए अशविंदर सिंह गिल, डॉ. इंद्रपाल कौर, सुनीता कुमारी, डॉ. सुमन कुमार जैन, गुरवंत सिंह भाटिया, जेएस भाटिया, परमजीत सिंह, विभू शर्मा, वेद प्रकाश मदान, शमशेर सिंह चुनाव में हिस्सा लेंगे।