पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला। गुड़मंडी इलाके में सोमवार को एक महिला ने अपने पति के घर में हंगामा किया।महिला की मांग थी कि वह अपने पति के साथ दोबारा रहना चाहती है और उसे घर में रखा जाए। पहले तलाक के लिए अदालत में पिटीशन दायर करने वाली इस महिला के हंगामा से परेशान होकर घरवालों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसआई वास देव ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो सरहिंद से महिला के मायके वाले एक काउंसलर के साथ मौके पर पहुंचे।जिन्होंने मामले को शांत करा कर सरहिंद में पंचायत से फैसले की बात कही। पुलिस ने घटना को नोट करने के बाद महिला को भेज दिया।
महिला ने आरोप लगाया था कि करीब तीन साल पहले उसने पति से तलाक की एप्लीकेशन दी थी, जिससे खफा होकर उसके पति ने कुछ महीने पहले पासपोर्ट में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत पुलिस को दे दी। अब बच्चों की खातिर उसने अपना फैसला बदलते हुए पति के घर वापस लौटने की मांग कर रही है।
मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसआई वास देव ने कहा कि महिला का पंचायती फैसला सरहिंद में किए जाने की बात हुई है, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज अभी नहीं की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.