- Hindi News
- राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रधान बने त्रिभुवन गुप्ता
राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रधान बने त्रिभुवन गुप्ता
पटियाला - श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्रीराम नवमी की तैयारियां शुरू हो गई है। आर्य समाज चौक स्थित सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सर्वसम्मति से राम नवमी उत्सव कमेटी का प्रधान त्रिभुवन गुप्ता को चुना गया। त्रिभुवन गुप्ता ने कहा कि इस बार श्री रामनवमी का त्योहार भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।
मीटिंग में प्रधान लाल चंद जिंदल, उप प्रधान डॉ. सोहन लाल गुप्ता, महासचिव व स्कूल मैनेजर अनिल गुप्ता, सभा सचिव दक्ष कुमार खन्ना, डॉ. नीरज शर्मा, उप प्रधान सर्वदमन भारत, पवन जिंदल, आदर्श जिंदल, राजिंदर जिंदल व गोबिंद राम गांधी मौजूद रहे।