पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरा रंग दे बसंती चोला...शहीदों को किया नमन

मेरा रंग दे बसंती चोला...शहीदों को किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
जिला कांग्रेसी कमेटी शहरी प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी की अगुवाई में किला चौक पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। केके शर्मा, विजय कुमार कूका, जसविंदर जुलका, राजेश घारू, शैलेंदर मोंटी, संजीव शर्मा, अनिल मंगला, नरिंदर खुराना, मास्टर निरंजन दास, सूरज भान, रजिंदर शर्मा, महेश शर्मा, अतुल जोशी, अशोक गर्ग, शेर खान, हरीश कपूर, अनिल महिता, गोपाल सिंगला मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस मनाया : सहायता यूथ क्लब ने भाई कन्नईया इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज के कार्यक्रम में झंडा फहराने की रस्म सेठ शाम लाल नवयुग व रकेश बग्गा ने अदा की। रजनी शर्मा, ममता ठाकुर, शबनम, मनमीत कौर, धरमिंदर संधू व संजय कुमार मौजूद रहे।
भाजपा ने गठित की कमेटी: भारतीय जनता पार्टी लोकल बॉडी सेल प्रधान राजेश देव और टीम ने डीएमडब्ल्यू पर गणतंत्र दिवस मनाया। 10 मेंबरी कोर कमेटी में विनोद सैनी को जनरल सचिव, हरीश कुमार को प्रेस सचिव, कुलबीर सोढ़ी को उपप्रधान, सतीश बांसल को उपप्रधान, राजिंदर कुमार को जनरल सचिव, विकास को उपप्रधान, वेद प्रकाश व हरमेश को उपप्रधान, कुमार व जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
मेरा रंग दे बसंती चोला :
बुढ़ा दल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने मेरा रंग के बसंती चोला गीत पेश किया। प्रिंसिपल अमृत औजला ने सभी को बधाई दी।
पीयू में वीसी ने फहराया झंडा : पीयू में वीसी डा. जसपाल सिंह ने झंडा फहराया। पीयू के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। बच्चों को लड्डू बांटे। यहां जसविंदर सिंह, डॉ. जमशीद अली खान, डॉ. दविंदर सिंह ने विचार रखे।
डीएवी में बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम : डीएवी में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। झंडा प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने किया। यहां सरोज प्रभाकर, दीपशिखा व अनीता कटारिया ने विचार रखा।
गौशाला में बच्चों को बांटी मिठाई : जनहित सेवा समिति ने सनौर रोड स्थित गौशाला में बच्चों को मिठाई बांटी। यहां दीपक वर्मा, रणजीत, गुरनेक भट्टी, गुरविंदर सिंह, कमल कोशिश सहित समिति प्रधान अमित भनोट ने बधाई दी।
पावरकॉम के मेन दफ्तर पर फहराया झंडा : पावरकॉम के एमडी व चेयरमैन केडी चौधरी ने गणतंत्र दिवस पर मेन दफ्तर मे झंडा फहराया। यहां गुरबचन सिंह बची, जीएस छाबड़ा, एससी अरोड़ा, सुरिंदर पाल, केएल शर्मा, लखविंदर कैनेडी, भाग संदल, वतन माही मौजूद रहे। जसवंत सिंह, बशीर मोहम्मद, मक्खन सिंह, रजनी सागर, हरविंदर सेठी, बॉबी वालिया ने विचार रखे।
कुमाउं सभा ने मंदिर पर किया आयोजन
पटियाला : गणतंत्र दिवस पर कुमाउं सभा ने श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में समारोह मनाया। केशव दत्त तिवाड़ी ने झंडा फहराया। प्रधान अर्जुन सिंह रावत, जगदीश भट्ट ने बधाई दी।
विद्यार्थियों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम
पटियाला: रणबीरपुरा के सरकारी हाईस्कूल में मुख्य अध्यापक मनमोहन सिंह की अगुवाई में गणतंत्र दिवस पर स्कूल प्रबंधक कमेटी चेयरपर्सन जतिंदर कौर ने झंडा फहराया। गुरदीप सिंह ने विचार रखे। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किया।
अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन
पटियाला: न्यू बिशन नगर स्थित नवचेतना इंस्टीच्यूट में बच्चों ने देश भक्ति के गीत पेश किए। डॉ. प्रीतइंद्र फ्लोरा ने वर्दियां बांटी। बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा नाटक का मंचन किया। पौड़ी गढ़वाल सभा ने प्रधान विरेंदर पटवाल की अगुवाई में गणतंत्र दिवस मनाया।
सरकारी कन्या स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस
सनौर: सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य मेहमान नगर कौंसिल प्रधान इन्द्र कुमार छिन्दी ने तिरंगा फहराया। प्रिंसिपल अजीत सिंह भट्टी ने मेहमानों का स्वागत किया। अभिनव जोशी, स्कूल प्रबंध समिति उपचेयरमैन सतपाल मौजूद रहे।
समाना में मनाया गणतंत्र दिवस
समाना: शिक्षा इंस्टीच्यूट ने गणतंत्र दिवस पर स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन किया। संस्था डायरेक्टर डॉ. सचिन लूंबा व हितेश गोयल ने बताया कि टेस्ट फ्री था। इसमें समाना पातड़ां कुलारां व भवानीगढ़ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था ने पहले 120 विद्यार्थियों के लिए 2 वर्ष की एजुकेशन पर 2.50 लाख का पैकेज रखा है।




गुब्बारे छोड़ते हुए चेयरमैन केडी चौधरी व अन्य।

सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करते हुए स्टूडेंट्स।

सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करतीं छात्राएं।

झंडा फहराने की रस्म अदा करते हुए इंस्टीच्युट सदस्य।

बच्चों को मिठाई बांटते हुए समिति सदस्य।

सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करते स्टूडेंट्स।

गणतंत्र दिवस मनाते सेल सदस्य।

झंडे फहराने के बाद सलामी देते कांग्रेसी वर्कर।