पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
त्रिपड़ी के मारपीट के शिकार दंपति ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीडि़त बलदेव सिंह ने अपने बड़े भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस बारे में 21 जनवरी को कोतवाली में कंप्लेंट की है।
बलदेव सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने कहा कि 21 जनवरी को उसके जेठ जबरन घर में घुसकर उसके व परिवार के अन्य मेंबरों के साथ मारपीट और तोड़-फोड़ की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यही नहीं इस मामले में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दी, जिसका एसएमएस भी आया। इन सबके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की।



पीडि़त बलदेव सिंह व उनकी पत्नी।