आप ने डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना
पटियाला - अमृतसर में आप के सदस्यों को झंडा न लहराने व मारपीट करने के विरोध में पार्टी जिला कनवीनर कुंदन गोगिया की देखरेख में डीसी कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया। गोगिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आप वर्करों को अमृतसर में तिरंगा झंडा लहराने नहीं दिया गया। कैप्टन राजप्रीत, जसवीर सिंह गांधी, डॉ. धर्मवीर गांधी, जसवंत पूनिया, बलवीर चंदी, भरपूर दुगाल, जरनैल सिंह मनु, प्रदीप जोसन मौजूद रहे।