पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘प्राइवेट स्कूलां नूं वी सरकार दे नाल चलणां ही पैणां’

‘प्राइवेट स्कूलां नूं वी सरकार दे नाल चलणां ही पैणां’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। पटियाला
प्राइवेट स्कूलां नूं वी हौली हौली सरकार दे नाल चलणा पैणा। दिल्ली विच्च वी फीसां नूं लै के काफी रौला पाया सी प्राइवेट स्कूलां ने ते मामला हाईकोर्ट च लै गएसी। उत्थे वी ओहनां दा कुछनीं बणेया ते बाद च सुप्रीम कोर्ट च वी केस हार गए सी।
इसी तर्ज ते इत्थे वी प्राइवेट स्कूलां नूं लियाणा पैणा ते असीं जरूर लेके आवांगे। सरकारी होण या प्राइवेट है तां सरकार दे अंडर ही। सारे स्कूलां लई सरकार दी हिदायतां इको जेही होणी चाहिदी। डीसी के आदेश के बावजूद प्राइवेट स्कूल में 27 जनवरी को छुट्टी न किए जाने की बात पर उक्त विचार शिक्षा मंत्री पंजाब सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को महिंद्रा कॉलेज में कही।
कॉन्फ्रेंस में स्कूलों में फर्नीचर की कमी पूरी करने को लेकर उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में फर्नीचर नहीं था और इसके लिए 25 करोड़ रुपए का बजट बना था, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। पहले फेज में 10 करोड़ जारी हो चुका है और 15 करोड़ भी इसी साल मिल जाएगा। सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर 90 फीसदी तक पूरा है, जब जरूरत होती है तो बिल्डिंग्स बनाई जा रही है।
कालेजों में गेस्ट फैकल्टी स्टाफ का वेतन 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा के लागू न होने की बात पर मलूका ने कहा कि ये नियम सब जगह लागू कर दिया गया है, जहां कहीं रह गया है, वहां अध्यापकों को स्पेशल तौर पर सूचित कर दिया जाएगा। एडेड स्कूल मसले पर शिक्षामंत्री ने कहा कि एडिड स्कूल भी हैं और कॉलेज भी हैं। ये मामला अभी भी विचाराधीन हैं। नकल रोकने की बात पर मंत्री ने कहा कि पिछली बार नकल रोकने में काफी सफल रहे हैं।
छुट्टी खत्म होने के बाद भी विदेशों में बैठे अध्यापकों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने बताया कि काफी अध्यापकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। 900 के करीब ऐसे अध्यापक अभी और हैं, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। स्कूलों में स्टाफ की भर्ती पर मलूका ने कहा कि 5100 अध्यापकों की भर्ती होनी है, इस पर अदालत का स्टे चल रहा है, जैसे ही स्टे हटती है, भर्तियां शुरू हो जाएंगी। 5100 के अलावा इस बार 10 हजार के करीब उम्मीदवारों ने टीईटी क्लियर किया है, उनकी भी भर्तियां होनी हैं, स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर कर दिया जाएगा।




सरकारी महिंदरा कॉलेज में कॉनवोकेशन के दौरान छात्रा को सम्मानित करते शिक्षामंत्री व अन्य।

नए सेशन से तीनों यूनिवर्सिटीज में हो जाएगा फी स्ट्रक्चर एकसमान

॥ ‘तीनों यूनिवर्सिटीज का फीस स्ट्रक्चर इस अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सरकार तो चाहती है कि सिलेबस और समेस्टर सिस्टम के अलावा बाकी सारा सिस्टम एक समान हो जाए। बस थोड़ी सी रुकावट पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तरफ से है क्योंकि उसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल का कुछ भाग देखना होता है, इसलिए इस फैसले में अभी सोच विचार जारी है। पीयू और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी तो फी स्ट्रक्चर में यूनिफोर्मेटी को पूरी तरह से तैयार है। पंजाब यूनिवर्सिटी से बातचीत जारी है। हम भी चाहते हैं कि यूनिवर्सिटीज, कॉलेजिज में एक जैसा कार्यक्रम चले और स्टूडेंट्स को सुविधा रहे। इसके लिए जल्द ही सभी यूनिवर्सिटीज के वीसी के साथ एक मीटिंग करके कमेटी बिठाई जाएगी।ञ्जञ्ज

सिकंदर सिंह मलूका, शिक्षा मंत्री

स्कूलों में ५१०० टीचरों की होनी है भर्ती, पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा रखा है: मलूका