- Hindi News
- विस चुनाव समय जारी नोटिफिकेशन से पीछे हटी सरकार
विस चुनाव समय जारी नोटिफिकेशन से पीछे हटी सरकार
पटियाला - पंजाब सरकार विधान सभा चुनाव से पहले किए नोटिफिकेशंस से पल्ला झाड़ रही है, जबकि 1 जुलाई 2011 को अपनी ढाई साल की सेवा पूरी करने वाले कंप्यूटर अध्यापकों को रेगुलर किया गया था।
कंप्यूटर मास्टर यूनियन के राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह बाजवा, सीनियर उपाध्यक्ष परमिंदर सिविया ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों को रेगुलर आर्डर तो दिए जा रहे हैं परंतु बहुत देरी के साथ, और जिस तारीख को उन्हें आर्डर मिलने चाहिए उससे कई महीने बाद आर्डर जारी किये जा रहे हैं। इससे उनके बीच वाले महीनों का वेतन कट रहा है। गुरविंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की एक मीटिंग बीती 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ संबंधित शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी, मीटिंग में तीन सप्ताह के दिए भरोसे के बाद भी मांगें नहीं मानी गई हैं।