पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजुकेशन में प्राइवेट सेक्टर का अहम रोल: शिक्षामंत्री मलूका

एजुकेशन में प्राइवेट सेक्टर का अहम रोल: शिक्षामंत्री मलूका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
‘एजुकेशन में प्राइवेट सेक्टर का अहम रोल है। प्रदेश ने एजुकेशन में अब तक जो मुकाम हासिल किया है, वो निजी सेक्टर के बिना संभव नहीं था। एजुकेशन के इतने विस्तार में प्राइवेट सेक्टर की भी भूमिका सराहनीय है।’
यह बात शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को महिंद्रा कॉलेज में सालाना कनवोकेशन में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्टूडेंट को नए युग की पढ़ाई करनी चाहिए। प्रोफेशनल स्टडीज वर्तमान की जरूरत है। ‘जब मैने शिक्षा का जिम्मा संभाला था, तब एजुकेशन पिछड़ी थी। आज एजुकेशन को लेकर प्रदेश 17वें नंबर से पहले और दूसरे नंबर पर आ गया है।’
मलूका ने सरकारी महकमों की कार्यशैली पर कटाक्ष किया। प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर सिंह थिंद को कहा कि सरकारी महकमों की बजाए खुद ही कालेज इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम करवा लिया करें। उन्होंने गल्र्स हॉस्टल के विकास के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिक्षामंत्री ने 2011 व 12 की परीक्षाओं में पास हुए 781 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की। प्रिंसिपल ने कॉलेज इतिहास, जरूरतों और शुरू होने वाले कोर्स की जानकारी दी।
मैरिट में आने वाले 18 स्टूडेंट्स सम्मानित ((गल्र्स का रहा दबदबा))
पंजाबी यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में आने वाले 18 स्टूडेंट्स को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में 16 स्थानों पर लड़कियों ने काबिज होकर लड़कों को पछाड़ा।इसमें पल्लवी मित्तल, दिव्या, नेहा गौथवाल, शिंपा, सुखजिंदर सिंह, शिवाली शर्मा, रेनू मेहरा, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, मेघा जैन, जैसमीन तलवार, मनीष मित्तल, नैंसी गर्ग, मनिंदर कौर, सतिंदर कौर, प्रियंका पुरी, स्वाति शर्मा और सोनाली शामिल हैं। इस दौरान मंत्री ने प्रो. वीना कुमारी और डा. हरविंदरजीत कौर की लिखी किताबों का विमोचन किया।
एक करोड़ 65 लाख की लागत से ब्लॉक का उद्घाटन
मलूका ने कालेज के नए हायर एजुकेशन सोसायटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस पर एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आई। इसमें 8 कमरे बनाए गए हैं। इसके बाद कालेज द्वारा तैयार किए जा रहे नए एमए ब्लॉक का नींव पत्थर भी रखा। दर्जा चार कर्मचारी यूनियन ने कॉलेज में खाली पड़ी असामियों को भरने के लिए मांगपत्र प्रिंसिपल डा. थिंद की अगुवाई में मंत्री मलूका को सौंपा।



महिंद्रा कॉलेज में डिग्री मिलने के बाद खुशी जतातीं स्टूडेंट्स। फोटो: अजय शर्मा