महिला पर कार्रवाई कराने को बना वीरू
भास्कर न्यूज - सनौर
पड़ोस में रहने वाली औरत के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए गांव घड़ाम में एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना थाना जुलकां के तहत आते गांव किशनपुरा की है।
किशनपुरा निवासी जीतराम का बेटा नायब सिंह सोमवार शाम चार बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने महिला के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पुलिस चौकी रोहड़ जागीर के खिलाफ दरख्वास्त दी। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तब वह टावर पर चढ़ गया।
सूचना पर उसे नीचे उतरवाने के लिए एसएसपी देहाती जगजीत सिंह सुस्त, थाना जुलकां के इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज रोहड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे विश्वास दिया और उसके बाद नायब नीचे उतरा। थाना जुलकां प्रमुख इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह ने बताया कि नायब ने महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं दी है। गांव किशन पुरवाई के लाभा राम ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। उसे सुनवाई के लिए बुलाया गया, पर वह नहीं आया। नायब के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।
गांव घड़ाम में मोबाइल टावर पर चढ़ा गांव किशनपुरा का नायब। पुलिस ने उसे मांग मानने का आश्वासन दिया।