श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल को हराया
पटियाला - बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोका कोला कप 2014 के लिए खेले मैच में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से हराया। ध्रुव पांडव स्टेडियम में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल 26.4 ओवर में 56 रन पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी में बुड्ढा दल के अंकरीत सिंह ने 10 रन देकर 3, अर्शदीप सिंह ने 2, मेहताब सिंह ने 2 और गुनजोत सिंह ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में बुड्ढा दल स्कूल के सलामी बल्लेबाजों गुनजोत सिंह और मेहताब सिंह 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। गुनजोत ने नाबाद 37 रन बनाए।