- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बोले, औद्योगिक विकास के लिए सूबा प्रयत्नशील
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बोले, औद्योगिक विकास के लिए सूबा प्रयत्नशील
भास्कर न्यूज - पटियाला
आजादी की लड़ाई में योगदान देने के साथ-साथ सूबे ने देश के विकास में हमेशा योगदान दिया है। किसानों ने मेहनत व लगन से देश को अनाज की पैदावार में आत्म निर्भर बनाया है। औद्योगिक विकास के लिए भी पंजाबी प्रयत्नशील हैं।
यह बात राज्यपाल शिवराज वी पाटिल ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। यादविंद्रा स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य में जो नए कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखा गया है, उससे राज्य के लोगों को
फायदा होगा।
पाटिल ने परेड का जायजा लिया। कमांडर, एएसआई बलवान सिंह की अगुवाई में पंजाब आर्मड पुलिस व जिला पुलिस विंग, तीसरी पंजाब एनसीसी एयर विंग, झांकी में
पहले स्थान पर आने वाले खेल विभाग व दूसरे स्थान पर आने वाली खेती बाड़ी और ट्रैफिक विभाग की झांकी को सम्मानित किया। भंगड़ा, गिधा टीम व बैंड मास्टर को पाटिल ने सम्मानित किया।
समाना में परेड में नहीं मिली सरकारी जीप
समाना में पहली बार सरकारी कार्यक्रम में परेड की सलामी के लिए सरकारी जीप नहीं मिल सकी। कार्यक्रम में एसडीएम ने परेड की सलामी ली। यहां पर कोई गजटेड अधिकारी भी नहीं था।
एसआई ने एसडीएम के साथ कार्यक्रम साझा किया। शहर के विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संगठनों ने गणतंत्र दिवस मनाया और बधाई दी। राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। विस्तृत पेज-३
जसवीर पाल कौर
जसवंत कौर
डॉ. कुसुम लता
करमन चहल
अर्षदीप सिंह
अमनप्रीत कौर
दविंदर अत्री
जसविंदर कुलवाण
परमजीत सिंह
प्रो. सुभाष शर्मा
हरिंदर कौर
56. हरदीप सिंह
अमनदीप शर्मा
सुचेता रानी
डॉ. नवीन सारोंवाल
सुखविंदर सिंह
शमिंदर सिंह
एचएस करीर
इंदरजीत कौर संध
डॉ. हरशिंदर कौर