पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने पैदल ली मार्च की सलामी, सरकारी वाहन मुहैया नहीं

एसडीएम ने पैदल ली मार्च की सलामी, सरकारी वाहन मुहैया नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना - पब्लिक कॉलेज में सरकारी गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ। राज्यपाल के आने के कारण अधिकांश अधिकारी गए पटियाला। इस कारण एसडीएम सुखविंदर सिंह गिल को सरकारी वाहन मुहैया नहीं हुआ और उन्होंने पैदल ही मार्च की सलामी ली।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ही झंडा फहराया। पंजाब पुलिस के जवान, एनसीसी, होमगार्डों ने मार्च किया। छात्रों ने सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया। पटियाला में सभी गेजडेट अधिकारी मौजूद होने के कारण एसडीएम के साथ एएसआई एसडीएम के साथ मौजूद रहे।

यहां सीनियर डिवीजन जज सरदार रविइंदर व जूनियर डिवीजन जज शैंपी चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

समाना में पुलिस टुकड़ी का पैदल निरीक्षण करते एसडीएम सुखविंदर सिंह गिल। इस दौरान कोई भी गेजटेड अधिकारी मौजूद नहीं था।