पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकाग्रता के लिए आत्मस्वरूप का स्मरण करो : साध्वी

एकाग्रता के लिए आत्मस्वरूप का स्मरण करो : साध्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मंगलवार को गांव करहाली डकाला में एकदिवसीय सत्संग कराया। साध्वी सुश्री आभा भारती ने कहा कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह विद्यार्थी हो या व्यापारी, गृहिणी हो या कर्मचारी, किसी की अपने कार्य में एकाग्रता बन नहीं पाती। हमारा मन दसों दिशाओं में भटकता रहता है। हम करना कुछ चाहते हैं। लेकिन मन कहीं और होता है। इस कारण चाहकर भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। आखिर क्यों एकाग्र नहीं हो पाता हमारा मन? क्योंकि वह अपने स्रोत से अलग हैं। उससे बिछुड़ा हुआ है जब तक वह अपने स्रोत परमात्मा से नहीं मिल जाता तब तक शांत हो ही नहीं सकता। अपने भूले हुए आत्मस्वरूप का स्मरण करो कि तुम कौन हो। और इसके लिए आवश्यकता है हमें ऐसे तत्वदर्शी गुरु की जो हमारे घट में ही परमात्मा का दर्शन करा दे।