8 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
भास्कर न्यूज - पटियाला
नाभा निवासी तलाकशुदा मंजू धीर पर एसिड फेंकने के मामले में थाना बख्शीवाला पुलिस 8 दिन बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंजू की हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई लेकिन इंसाफ नहीं मिल पाया है। बख्शीवाला पुलिस ने इस मामले में मंजू के पति विकास धीर, सांबर व काका निवासी नाभा और अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ घटना के अगले दिन ही केस दर्ज कर लिया था। हैरानी की बात तो यह है कि केस दर्ज किए जाने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी नहीं की जा रही। पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझ कर इस केस में ढील बरत आरोपियों को शह दे रही है।
घटना के अनुसार बीस जनवरी को घर के पास वाली गली से मंजू के पति ने उसे जबरी कार में बिठाकर ले गया था। आगे जाकर उसके बाजू में चाकू से कई वार किए और विरोध करने पर एसिड की बोतल खोलकर उस पर उड़ेल दी। घायल करने के बाद आरोपी उसे रोहटी के पुल के पास फेंककर फरार हो गया।
कार्रवाई चल रही है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की: थाना इंचार्ज : थाना बख्शीवाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश छिब्बर ने कहा कि इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और न ही छापेमारी की गई है। मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। देरी के कारण अभी नहीं बता सकते हैं क्योंकि मीटिंग चल रही है।