पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे मिलेगी मरीजों को टेस्ट की सुविधा

24 घंटे मिलेगी मरीजों को टेस्ट की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल मरीजों का हर तरह के टेस्ट करने के लिए वार्ड नंबर 2 के निकट सैंपल कलेक्ट करने के लिए लैब शुरू कर दी गई है। यहां से सैंपल बायो केमेस्ट्री लैब ((बीसीएल)) में टेस्ट के लिए जाएंगे।
मरीज सांय 5 बजे तक यहां से रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं। वार्ड नंबर 2 के साथ खुली लैब 24 घंटे चलेगी, जिसमें वार्डों में दाखिल मरीजों का हर समय सैंपल लेने के अलावा एमरजेंसी टेस्ट भी होंगे। इसके लिए हार्ट अटैक व उल्टी- दस्त संबंधी टेस्ट करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट एनलाइजर, शूगर व यूरिक एसिड की जांच के लिए ऑटोकोलोमीटर मशीन इंस्टाल हो चुकी है।
एचआईवी, हैपेटाइटस जैसे खतरनाक टेस्टों की जांच के लिए बीसीएल लैब के निकट नई लैब बनाई गई है, जिसमें हर तरह के टेस्टों की सुविधा मिलेगी। इससे पहले सभी टेस्टों की सुविधा मेडिकल कॉलेज में थी। यहां 2 बजे तक विभाग बंद होने के कारण रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती थी। मरीज की टेस्ट रिपोर्ट समय पर न मिलने के कारण मरीजों को बाहर से टेस्ट कराना पड़ता था। अब अस्पताल में ही टेस्ट होने के बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।



वार्ड नंबर 2 में खोली गई नई लैब

वार्ड नंबर 12 के डॉक्टरों को होंगे नोटिस जारी

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीके शारदा ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में दो लैब बनाई गई हैं, इनमें वार्ड नंबर 2 के साथ सैंपल कलेक्शन लैब बनाई गई है। जहां एमरजेंसी टेस्ट की सुविधा भी होगी। इसके अलावा बीसीएल लैब के निकट नई लैब स्थापित की गई है। जहां मरीज सांय 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे। बाहर से टेस्ट न कराने संबंधी जारी नोटिस के बावजूद यदि 12 नंबर वार्ड के डॉक्टर बाहर से टेस्ट करा रहे हैं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बाहर से टेस्ट न कराने के जारी नोटिफिकेशन की वार्ड नंबर 12 के डॉक्टरों को अभी भी परवाह नहीं है। वार्ड में दाखिल नछतर नामक मरीज की 28 जनवरी की रिपोर्ट फाइल के साथ लगाई हुई है। मरीज का हीमोग्लोबिन से लेकर टीएलसी व डीएलसी का टेस्ट किया गया है, जोकि दोनों अस्पताल में उपलब्ध हैं। इसी तरह मंजीत सिंह का लीवर फंक्शन टेस्ट भी बाहर से हुआ है। दूसरी ओर वार्ड नंबर 9,10 व 11 में मंगलवार को हालत ठीक दिखे। यहां पर एक भी टेस्ट बाहर से नहीं किया गया।

वार्ड 10 में पाबंदी, 12 में अब भी बाहर से हो रहे टेस्ट