मंत्री को ज्ञापन देंगे पशु पालन वर्कर्स
भास्कर न्यूज - पटियाला
पशु पालन वर्कर्स यूनियन का मांगों को लेकर धरना 5वें दिन में पहुंच गया है। यूनियन सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों का जल्द हल नहीं निकाला तो 30 जनवरी को पुश पालन मंत्री को मांग पत्र दिया जाएगा। राजीव कुमार रिंकू व सतपाल सिंह ने कहा कि अगर जल्द मांगों को हल नहीं निकाला तो मुलाजिमों विभाग से संबंधित हर काम का बायकाट करेंगे। इस अवसर पर सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, भजन सिंह लंग, गुरमुख , सुखदेव सिंह, तुलसी राम, बलवंत सिंह, प्रदीप कुमार, काका सिंह, रमेश कुमार, नरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, रजिंदर, जमना प्रसाद ने भी अपने विचार पेश किए।