रामानंद स्कूल ने गणतंत्र दिवस मनाया
पटियाला - लायंस क्लब पटियाला सेंट्रल के प्रधान डॉ. एनडी मित्तल की अगुवाई में संत नगर स्थित रामानंद स्कूल में 65वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा फहराने की रस्म डॉ. मित्तल ने अदा की।सचिव रवि ठाकुर, साहिंदर कांसल, इकबाल सभरवाल, कुलभूषण शर्मा, स्कूल मैनेजमेंट से एससी वशिष्ट, स्कूल प्रिंसिपल नीलम शर्मा, पवन गर्ग, डॉ. संगीता अग्रवाल, केआर शर्मा, बलवीर सिंह, नरेश बांसल, अशोक गोयल, एमआर वर्मा व टीसी शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, गर्म जर्सियां, गर्म जुराबें बांटी।