पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाईपीएस ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 10 विकेट से हराया

वाईपीएस ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 10 विकेट से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
सिरताज सिंह के शानदार 58 रन और फतेहवीर सिंह के 5 विकेट की बदौलत यादविंद्रा पब्लिक स्कूल ने कोका कोला कप 2014 के लिए हुए मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल को 10 विकेट से हरा दिया।
मंगलवार को ध्रुव पांडव स्टेडियम में हुए मैच में टॉस जीतकर वाईपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 206 रन बनाए। सिरताज सिंह ने 4 चौके लगाकर 58, अक्षय रतन ने 7 चौके और एक छक्का लगाकर 48 और आदित्य सचदेवा ने 1 चौका लगाकर 19 रन बनाए।
आर्मी पब्लिक स्कूल के निशांत सिसोदिया ने 50 रन देकर 4, जगजीत दास ने 34 रन देकर 2 और अभिषेक वर्मा ने 42 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम 45.4 ओवर में 196 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें जगजीत दास ने 6 चौके लगाकर 50, अभिषेक वर्मा ने 2 चौके लगाकर 32 और वेद प्रकाश ने एक चौका लगाकर 25 रन बनाए। वाईपीएस के फतेहवीर सिंह ने 46 रन देकर 5, प्रिंस बलवंत राए ने 27 रन देकर 2, अक्षय रतन ने 52 रन देकर 1 और अभय टिपनिस ने 34 रन देकर 1 विकेट झटका।



ध्रुव पांडव स्टेडियम में हुए मैच के दौरान गेंद हुक करता बल्लेबाज।