पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 मरीजों के निशुल्क चेकअप

250 मरीजों के निशुल्क चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
भाजपा मेडिकल सेल ने 26 जनवरी के अवसर पर जिला प्रधान डॉ. रंजू जोशी की देखरेख में बुंदेला मंदिर में 24वां निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया।
डॉ. जोशी ने टीम के साथ झंडा लहराने की रस्म अदा की। कैंप में जिला महामंत्री ((भाजपा)) एसके देव ने विशेष तौर पर शिरकत की।
डॉ. अशोक जोशी, डॉ. दिव्या कपूर, डॉ. अनिल कपूर, डॉ. संदीप, डॉ. हैरी, डॉ. भारत भूषण, डॉ. प्रवीण कोहली, डॉ. तेजपाल, डॉ. गोबिंद शर्मा, डॉ. गोपाल, डॉ वंदना ने 250 मरीजों का चेकअप किया। इनमें से 50 मरीजों के आंखों की जांच की गई, जिनके आपरेशन निशुल्क करने की सुविधा दी जाएगी। अशोक, मनु शर्मा, ईशू, वरुण जैन, रमेश वर्मा, मुनीष गुप्ता व भारत भूषण नागपाल मौजूद रहे।



भाजपा मेडिकल सेल की ओर से गणतंत्र दिवस पर लगाए निशुल्क कैंप से पहले ध्वजारोहण करते भाजपा मेडिकल सेल के सदस्य।