मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे 4 को
भास्कर न्यूज - पटियाला
एसएसए/रमसा/सीएसएस अध्यापक 4 फरवरी को जालंधर स्थित मंत्री भगत चुन्नी लाल की कोठी का घेराव करेंगे।
बैठक की अगुवाई करते हुए राज्य महासचिव हरदीप सिंह टोडरपुर व जिला प्रधान हरमिंदर सिंह ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से ठेके पर अध्यापक नौकरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को अध्यापकों का एक वफ्द डिविजनल कमिश्नर से मिला था लेकिन उन्होंने कोई ठोस भरोसा नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाली लोकसभा चुनाव में 13 हजार अध्यापक अपने परिवार व रिश्तेदारों सहित अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन की मुहिम शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। भूपिंदर सिंह, जय सिंह, रजिंदर सिंह, दविंदरपाल सिंह, बख्शीश सिंह, हरिंदर सिंह, मनोज कुमार, भरत कुमार, लखविंदर सिंह, अनिल कुमार और जतिंदर सिंह मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते अध्यापक।