- Hindi News
- पंजाब को इंडस्ट्रियल पैकेज न मिलने पर किया प्रदर्शन
पंजाब को इंडस्ट्रियल पैकेज न मिलने पर किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाब को इंडस्ट्रीयल पैकेज में राहत न देने के विरोध में भाजपा व्यापार सेल ने जिला प्रधान व पार्षद अवतार हैपी और प्रदेश महासचिव अरुण गुप्ता की अगुवाई में पीएम मनमोहन सिंह का पुतला फंूका। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय विदेश राज्य राज्यमंत्री परनीत कौर के निवास के समक्ष किया गया।
प्रधान हैपी ने कहा कि केंद्रीय सरकार ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य प्रदेशों को जिनमें कांग्रेस की सरकार है, को लाखों करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल पैकेज और टैक्सों में रियायत देकर वहां के लोगों को खुश किया है।
दूसरी ओर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इसके लिए मुख्य रूप से प्रधानमंत्री, मनीष तिवारी, परनीत कौर और संतोष चौधरी जिम्मेदार हैं। पंजाब की जनता इन चारों केंद्रीय लीडरों का विरोध करते हुए मांग करती है कि यह अपनी कुंभकरणी नींद से जागे और पंजाबियों को बनता हक उन्हें दिलाएं। नगर निगम के मेयर अमरिंदर सिंह बजाज, भाजपा प्रदेश सेक्रेटरी गुरतेज सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान अनिल बजाज, इंद्रमोहन बजाज, सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, जिला महासचिव भाजपा एसके देव, लोकल बॉडी सैल के प्रधान राजेश देव, गुरमिंदर सिंह शक्तिमान, पुनीत जैन, राजकुमार पम्मी, जिला प्रधान युवा मोर्चा सैल कुलदीप मित्तल, युवा मोर्चा के स्टेट सेक्रेटरी पैरी गोयल, कन्वीनर बीसी सैल संजीव धीमान, प्रधान त्रिपड़ी मंडल रमेश वर्मा, जिला उप प्रधान त्रिभुवन गुप्ता भी मौजूद रहे।
मोती महल के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन करते जिला भाजपाई।