शिव सैनिकों ने मेयर का पुतला फूंका
पटियाला - शिव सेना पंजाब के वर्करों ने शहर की बदहाल सड़कों के खिलाफ मेयर अमरेंद्र बजाज का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। दीक्षित राज कपूर ने कहा कि शिव सेना के जिला अध्यक्ष आशीष कपूर अपने अन्य सहयोगियों सहित नगर निगम के मेयर को मिलकर राजिंद्रा अस्पताल के पीछे वाली सड़क और बस स्टैंड के मुख्य चौराहे की टूटी सड़क की खस्ता हालत संबंधी बताया था जिसके बाद मेयर ने जल्द मरम्मत करवाने का भरोसा दिया था पर अभी तक इन सड़कों को ठीक नहीं किया गया।
सरकारी कॉलेज गेस्ट फेकल्टी का प्रदर्शन
पटियाला - सरकारी कालेजों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के साथ बठिंडा में हुए पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की निंदा जवाहर लाल नेहरू सरकारी कालेज तूरां ((मंडी गोबिंदगढ़)) के समूह गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों ने की। उक्त घटना के विरोध में कालेज कैंपस में गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो सरकार के खिलाफ मौजूदा संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कमाल खटड़ा, गुरविंदर सिंह, मनमीत कौर, रीतू रानी, यशप्रीत कौर व लखविंदर सिंह मौजूद रहे।