पार्क कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - पटियाला
रतन नगर स्थित पार्क पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाजायज कब्जे से रतन वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन सदस्यों में देव प्रकाश, रजिंदर सिंह, जगतार सिंह टीवाना, सुखदेव राज जोशी, चरनजीत जोशी, नछतर सिंह, बाता व दविंदर सिंह सेठी ने बताया कि जबसे रतन नगर इलाका बना है तबसे यहां पार्क है।
इस पार्क पर अज्ञात व्यक्ति नाजायज कब्जा करना चाहता है। एसोसिएशन ने पहले भी एसएसपी और निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने नाजायज कब्जा करने की कोशिश की तो एसोसिएशन व इलाका निवासी उसका विरोध करेंगे।
एसोसिएशन सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए।