- Hindi News
- राजिंदरा में शाम 5 बजे मिल जाएगी टेस्ट रिपोर्ट
राजिंदरा में शाम 5 बजे मिल जाएगी टेस्ट रिपोर्ट
पटियाला - राजिंदरा अस्पताल में मरीजों के हर तरह के टेस्ट करने के लिए वार्ड-2 के पास सैंपल कलेक्ट करने के लिए लैब शुरू हो गई है। यहां से सैंपल बायो केमिस्ट्री लैब ((बीसीएल)) में टेस्ट के लिए जाएंगे। मरीज को शाम पांच बजे रिपोर्ट मिल सकती है। यहां हार्ट अटैक व उल्टी-दस्त के टेस्ट के लिए इलेक्ट्रोलाइट एनलाइजर, शुगर व यूरिक एसिड जांच के लिए ऑटोकोलोमीटर इंस्टाल हो चुके हैं।
इससे पहले यह टेस्ट मेडिकल कॉलेज में 2 बजे से पहले होते थे और रिपोर्ट दो दिन बाद मिलती थी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बाहर से टेस्ट न कराने के लिए जारी नोटिफिकेशन का वार्ड-12 के डॉक्टरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। पेज - 4