पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला लोकसभा सीट के लिए मैं करूंगी आवेदन: परनीत

पटियाला लोकसभा सीट के लिए मैं करूंगी आवेदन: परनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
पटियाला हलके से लोकसभा सीट के लिए मैं भी पार्टी हाईकमान के सामने टिकट के लिए आवेदन करूंगी।
यह बात बुधवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कही। अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के दौरान वह वार्ड-17 के कार्यकर्ताओं से मिलीं थी। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आ पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह कोई दावेदार नहीं हैं। यह खबरें केवल मीडिया से मुझे मिली हैं।
ड्रग तस्करी के मामले में तस्कर जगदीश भोला ने कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया का नाम लिया है। ऐसे में जरूरी है कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से हो। फिर चाहे वह एजेंसी सीबीआई ही क्यों न हो। वार्ड के लोगों में महंगाई को लेकर रोष देखने को मिला। उन्होंने महंगे सिलेंडर, बिजली का ज्यादा बिल आने की बात कही। नाभा के व्यापार मंडल का वफद सांसद परनीत से मिला। उन्होंने शहर में रेलवे टिकट घर, ओवरब्रिज और शहर की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। कहा सफाई के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं है। पेज - २