- Hindi News
- इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के जिला प्रधान बने इकबाल सिंह
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के जिला प्रधान बने इकबाल सिंह
भास्कर न्यूज - पटियाला/सनौर
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ((इंटक)) पंजाब के प्रधान मालविंदर सिंह ((लक्की)) ने इकबाल सिंह नौगावां को जिला पटियाला का प्रधान, परमजीत सिंह चौधरी को महासचिव और एनएस सग्गू एडवोकेट को कानूनी सलाहकार बनाया है।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते प्रधान मालविंदर सिंह ((लक्की)) ने कहा कि वह फैक्टरी व कारपोरेशन में काम करने वाले कारीगरों के हक के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लेबर कमिशन से यह पता ले रहे हैं कि पंजाब में कुल कितनी फैक्टरियां हैं, ताकि मजदूर व कारीगरों के बनते हक दिलाएं जाए। मजदूरों की मांगों को मनवाने के लिए वह केंद्र तक पहुंचेंगे। लक्की ने कहा कि हरेक कारपोरेशन फैक्ट्री में इंटक की जत्थेबंदी कायम की जायेगी। हर ओहदेदार के शिनाख्ती कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उसकी पहचान हो सके।
इकबाल सिंह नौगावां ने जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाने का विश्वासन दिलाया। यहां रुपिंदर पाल मड़कन, बचन सिंह, बलदेव राज, बहादर सिंह, वेदा प्रकाश, जसपाल सिंह, राकेश गुप्ता, विजय कनौजिया, राम कुमार, नवीन, लवप्रीत सिंह मनी, संदीप सिंह राजा, जतिंदर वशिष्ट, सुखविंदर गिल मौजूद रहे।
प्रधान मालविंदर सिंह लक्की नये जिला प्रधान इकबाल सिंह, जरनल सचिव परमजीत सिंह चौधरी और कानूनी सलाहकार एनएस सग्गू को नियुक्तिपत्र सौंपते हुए।