गणतंत्र दिवस पर फ्री ऑटो सर्विस दी
पटियाला - गणतंत्र दिवस पर आजाद ऑटो रिक्शा वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आम जनता को बस स्टैंड से वाईपीएस ग्राउंड तक फ्री ऑटो सर्विस दी गई। डीसीडब्ल्यू से आने वाले रोड़ पर नो एंट्री के बोर्ड लगाए गए। यूनियन सदस्यों ने सभी शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर यूनियन प्रधान ओम प्रकाश मौदगिल, संजय दत्त, अजय, सर्वजीत सिंह, परविंदर सिंह व रविंदर यादव मौजूद रहे।