- Hindi News
- आधुनिक तकनीक का समाज भलाई में इस्तेमाल हो: वीसी
आधुनिक तकनीक का समाज भलाई में इस्तेमाल हो: वीसी
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग ((यूको)) के कंप्यूटर विभाग में आधुनिक सुविधाओं वाली कंप्यूटर लैब का उद्घाटन वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने बुधवार को किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का देश और समाज की भलाई के लिए इस्तेमाल होना चाहिए।
वैज्ञानिकों को वीसी ने कहा कि तकनीक को अपने अधीन रखने की जरूरत है। ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक लाभ उठाया जा सके। विभागाध्यक्ष डॉ. लखविंदर कौर ने बताया कि उच्च स्तरीय कंप्यूटर लैब में 80 उच्च कोटि के कंप्यूटर लगाए गए हैं। इन पर करीब 15 लाख रुपए का खर्च आया है। इससे स्टूडेंट्स को कंप्यूटर से संबंधित विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध होंगी।
वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने विभाग का पहला ऑनलाइन टेक्निकल मैगजीन ऑफ इंडिया ((ईटेक)) भी शुरू करने की रस्म अदा की। डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. देविंदर सिंह, डॉ. पवन कुमार सिंगला, मनजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
पीयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ((यूको)) के कंप्यूटर लैब का उदघाटन करते वीसी।