- Hindi News
- गुरुकुल विद्यापीठ ने एडवांस्ड स्ट्रक्चरल लैब स्थापित की
गुरुकुल विद्यापीठ ने एडवांस्ड स्ट्रक्चरल लैब स्थापित की
भास्कर न्यूज - पटियाला
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को स्ट्रक्चरल डिजाइन के लिए आधुनिक तकनीक देने के लिए गुरुकुल विद्यापीठ ने एडवांस्ड स्ट्रक्चरल लैब स्थापित की है। इटली से विशेष तौर पर मंगवाई गई इस लैब को स्थापित करने वाला देश का पहला और एकमात्र इंस्टीट्यूट बन गया है। इसे लेकर गुरुकुल विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. मनमोहन कुमार गर्ग ने बताया कि ये लैब समय की जरूरत थी और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार साबित होगी। डॉ. एससी जैन ने कहा कि गुरुकुल में लैब स्थापित करना बड़ी उपलब्धि है। इससे स्टूडेंट्स को टेक्निकल ज्ञान हासिल करने में मदद मिलेगी। लैब विशेषतौर पर एयरोस्पेस विभाग के स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन की गई है। गुरुकुल विद्यापीठ के डीन इंजीनियर सुनील गंभीर ने कहा कि संस्थान अपने स्टूडेंट्स के लिए समय समय पर इस तरह के नवीनतम उपकरणों का प्रबंध करता है और स्टूडेंट्स को आधुनिक शिक्षा देने की पहल में प्रयासरत रहता है।
विद्यापीठ के चेयरमैन प्रेस को संबोधित करते।