पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर धरना

ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
नई भर्ती पर लगी रोक को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सेंटर यूनियन के आह्वान पर खालसा कॉलेज नॉन टीचिंग यूनियन ने धरना दिया। यूनियन प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। क्योंकि मुलाजिम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के जरीये सरकार तक बातों को पहुंचाना चाहते हैं। अगर सरकार जल्द मांगें पूरी नहीं करती तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
स्टाफ की मांगें
एडिड कॉलेजों में काम कर रहे नॉन टीचिंग कर्मचारियों का 5वें पे कमीशन का एरियर 1 जनवरी 2006 से 31 जुलाई 2010 तक का बकाया जारी करना, 1 दिसंबर 2012 से नई नोटिफिकेशन जिसमें पे स्केलों की दोबारा संशोधन को लागू करना, 4,9,14 साल के स्टेप अप इंक्रीमेंट जारी करना और नई भर्ती पर लगी रोक हटाए जाने की मांग शामिल है।
मोदी कॉलेज में भी नॉन टीचिंग स्टाफ का धरना
पंजाब कॉलेजिज नान टीचिंग यूनियन के निर्देश पर मोदी कॉलेज नान टीचिंग स्टाफ ने 3 घंटे धरना दिया। गैर सरकारी प्राइवेट कॉलेजों के नॉन टीचिंग स्टाफ को दी गई पे पेरिटी के आधार पर 5वें पे कमीशन की सिफारिशों के मुताबिक संशोधित स्केलों की बकाया राशि 1 जनवरी 2006 से जारी न किए जाने से सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।साथ ही मांगें न माने जाने की सूरत में भविष्य में भी कॉलेज में हड़ताल और धरने देने की चेतावनी दी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि अगली हड़ताल 8 फरवरी को की जाएगी। कॉलेज यूनियन के सचिव विनोद शर्मा ने बताया प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों को बकाया राशि का 100 फीसदी अदा कर चुकी है लेकिन प्राइवेट एडिड कॉलेजों के नान टीचिंग कर्मचारियों के लिए बकाया राशि जारी करने की कोई घोषणा नहीं की।
यूनियन प्रधान अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2011 में ग्रे पे में संशोधन किया था लेकिन नए ग्रेड अभी तक प्राइवेट कॉलेजों के स्टाफ पर लागू नहीं हुए। नई भर्तियों पर लंबे समय से चली आ रही रोक हटाकर नई भर्तियां जल्द से जल्द शुरू करे। मोबाइल फोन अलाउंस लागू किए जाएं। परमजीत सिंह खन्ना, जसविंदर सिंह, हरभजन सिंह, शाम लाल, डीएन यादव, अजीत सिंह, पूर्ण बहादुर, सोहन लाल, शिव शंकर मिश्रा, स्वामी प्रसाद, दीपचंद, जगरूप सिंह, हेत सिंह, जबरजंग सिंह, केशव सिंह, लक्ष्मी प्रसाद और राकेश कुमार मौजूद रहे।



पटियाला - सीपीआई व सीपीएम ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। गुरदर्शन सिंह खासपुर व निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी के चलते लोग प्रभावित हैं। राज्य सरकार केंद्र की नीतियों पर चल रही है। दूसरे राज्यों में बुढ़ापा पेंशन 1 हजार रुपए है वहीं सूबे में केवल 250 रुपए है। मनरेगा मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। यहां सुखदेव राम सुखी, धर्मपाल सील, सुच्चा सिंह, संतोष सिंह व मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने समस्याओं का हल न किया तो लोक सभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।

मांगों को लेकर प्रदर्शन