- Hindi News
- डीबीजी ने ब्रह्म कुमारी बहनों को सम्मानित किया
डीबीजी ने ब्रह्म कुमारी बहनों को सम्मानित किया
पटियाला - डीबीजी ग्रुप के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. राकेश वर्मी की अगुवाई में डीबीजी पर्सनेलिटी डिवेलपमेंट कोर्स की छात्राओं द्वारा अर्बन एस्टेट में ब्रह्म कुमारी राखी व तमन्ना बहन को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की पहचान व शान बनाने के लिए हर नारी को अच्छे संस्कार बनाने चाहिए। डॉ. राकेश वर्मी ने ब्रह्म कुमारी बहनों की प्रशंसा करते कहा कि एक सुंदर समाज की स्थापना करने के लिए बहनें बिना वेतन व स्वार्थ से समाज की सेवा कर रही हैं। इस मौके पर प्रोजेक्ट इंचार्ज राकेश बांसल व मोना मल्होत्रा भी मौजूद रहे।