सरकार से जनता का विश्वास हटा: धीमान
भास्कर न्यूज - नाभा
जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ साथ अकाली भाजपा गठबंधन से उठ चुका है। उधर बसपा की जनहितैषी नीतियों को लोगों तक घर घर पहुंचाया जा रहा है।
इससे चुनाव में बसपा के अभियान को सकारात्मक रुख हासिल हुआ है और केंद्र में अगली सरकार के गठन में बसपा की भूमिका अहम रहेगी। यह विचार बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पटियाला संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के घोषित उम्मीदवार राम सिंह धीमान ने जाहिर किए। उन्होंने कहा है कि आम जनता को चाहिए कि बसपा के पक्ष में अपना जनादेश सुना कर बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विकास तेज हो हो सके।
इस मौके पर बसपा मग्घर सिंह कनसूहा, शमशेर सिंह दरगांपुर, नरिंदर सिंह फरीदपुर, प्यारा सिंह मटोरड़ा, सतपाल सिंह खनौड़ा, जसमीर सिंह रायमल माजरी, बाबा जगीर सिंह भादसों, दास राम चैहल, हंस राज, नरिंदर सिंह खनौड़ा, ज्ञानी राम धन सिंह जस्सो माजरा, गुरमुख सिंह धीमान व गुरमीत सिंह धीमान इत्यादि मौजूद रहे।
राम सिंह धीमान ने कहा कि शुरू किया गया चुनाव अभियान संसदीय चुनाव तक जारी रहेगा। पार्टी की नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचायी जाएगी वहीं सत्तारूढ़ पार्टियों की भ्रष्टाचार वाली नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।
नाभा में बुधवार को मीटिंग के दौरान बसपा वर्करों के साथ राम सिंह धीमान।